मकर संक्रांति: इन राशियों की बुलंद होगी किस्मत, चमकेगा भाग्य का सितारा

TISMedia@Kota.  हर साल मकर संक्रांति 14 जनवरी को मनाई जाती है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, माघ महीने के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को सूर्य देव जब धनु से मकर राशि में प्रवेश करते हैं तो मकर संक्रांति होती है। संक्रांति पर स्नान और दान का विशेष महत्व है। सुबह 7.47 बजे सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश करेंगे। मकर संक्रांति का पुण्य काल सुबह 7.47 से रात 11.47 बजे तक तक रहेगा।

सोना-चांदी में रहेगी तेजी
खीण्यां के ज्योतिषाचार्य पंडित शिव प्रकाश दाधीच ने बताया कि यह संक्रांति पश्चिम दिशा से आ रही है और आग्नेय कोण देखती हुई पूरब दिशा में जा रही है। धान्य गल्ला का भाव स्थिर रहेगा। वस्तु पदार्थ की दृष्टि से सोना चांदी, सूत कपास, कंद मूल पदार्थ, चावल, सुगंधित पदार्थ, सफेद रंग की वस्तुएं, साबूदाना में तेजी की धारणा रहेगी।

Read More : हीरालाल नागर का हमला : अवैध धंधों के सरपरस्त हैं भरत सिंह

इनके लिए शुभ रहेगी संक्रांति
सूर्य के मकर राशि में आने के साथ ही उत्तरायण शुरू हो जाएगा। इस दिन से देवताओं का दिन व दैत्यों कि रात्रि प्रारंभ हो जाती हैं। पं. दाधीच ने बताया कि इस संक्रांति का वारनाम नंदा होने से धर्म उपदेशक, कथावाचक, व्याख्याता ,लेखक, पत्रकार, शिक्षक वर्ग के लिए सुखदायक रहेगी। जबकि, दिवा प्रथम प्रहर व्यापिनी होने से राष्ट्रीय विकास, सेनापति, आरक्षी नायक, सुरक्षा अधिकारी, गुप्तचर विभाग के लिए कष्ट कारक रहेगी।

Read More : एसीबी का बड़ा धमाका : राजस्थान के दो RAS अफसरों को 5-5 लाख की घूस लेते दबोचा

इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत
ज्योतिषाचार्य दाधीच के अनुसार मकर संक्रांति का असर अलग-अलग राशियों पर अलग-अलग तरह से पड़ता है। 12 रशियों में किसी पर अच्छा प्रभाव पड़ता है तो किसी पर बुरा प्रभाव पड़ता है, क्योंकि इस दिन सूर्य की स्थिति भी बदलती है तो ग्रहों की भी। इन 12 राशियों में से कुछ राशियों पर अच्छा प्रभाव देखने को मिल रहा है, आइए जानते है कौन सी है वह राशि। ज्योतिषाचार्य के अनुसार मेष, कर्क, वृश्चिक राशि वालों के लिए तांबा का पाया होने से श्रेष्ठ फलदायी। वहीं, वृष, कन्या, धनु राशि वालों के लिए चांदी का पाया होने से सर्वश्रेष्ठ फलदायक। जबकि, मिथुन तुला कुंभ राशि वालों के लोहा का पाया होने के कारण मध्यम फलदायक। सिंह, मकर और मीन राशि वालों के सोना का पाया होने के कारण अशुभ फलदायक रहेगी।

Rajasthan Board Exam : 15 मई से 15 जून के बीच होंगी 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं

12 राशियां होंगी प्रभावित
मकर का सूर्य 12 राशियों को प्रभावित करेगा। इसमें मेष- सुखदायक, वृष- धर्म में कमी, मिथुन- कष्टदायक, कर्क- पीड़ा कारक, सिंह- शत्रु नाश , कन्या -कष्टदायक, तुला- हानिकारक, वृश्चिक- धन लाभ , धनु – राजभय , मकर- चिंता, कुंभ -पीड़ा और मीन राशि वालों को धन का लाभ होगा। गाय को घास, पक्षियों को दाना, गरीबों को भोजन, तिल के व्यंजन खिलाने व ऊनी वस्त्र दान करने से मकर संक्रांति के दुष्प्रभाव से बचा जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!