Indira Gandhi Jayanti : कांग्रेस जिलाध्यक्ष का आरोप: मोदी सरकार ने रचा महापुरूषों का नाम इतिहास से हटाने का षडय़ंत्र

कोटा. शहर में नयापुरा स्थित तरणताल परिसर में गुरुवार को शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से इंदिरा गांधी जयंती मनाई गई। कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद गोष्ठी को संबोधित करते हुए शहर जिलाध्यक्ष रविन्द्र त्यागी ने कहा कि आयरन लेडी गांधी ने देश की एकता-अखंडता के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। 1971 में पाकिस्तान से युद्ध कर बंगलादेश को आजाद कराया। बैंकों का राष्ट्रीयकरण कर देश में निवेश का रास्ता खोला। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी ने सदन में गांधी को दुर्गा का रूप कहा। जबकि, मोदी सरकार महापुरुषों के नाम इतिहास से हटाने का षडयंत्र रच रही है।

Read More: पूरा शरीर बेजान, फिर भी टॉप किया जेईई मेंस, मिलिए कोटा के स्टीफन हॉकिंस से…

वहीं, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अमित धारीवाल ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि मोदी सरकार इंदिरा गांधी के बलिदान को भुलाने में लगी है। कोटा उत्तर महापौर मंजू मेहरा ने पार्षदों व कार्यकर्ताओं से गांधी के आदर्शों को आत्मसात करने का आग्रह किया। कोटा दक्षिण महापौर राजीव अग्रवाल ने कहा कि गांधी व तमाम शहीदों ने देश की आजादी को अखंड किया। उप महापौर पवन मीणा व सोनू कुरैशी ने कहा कि देश के विकास में इंदिरा के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

Read More: गौरव यादव पर गिरी लाठीचार्ज की गाज, विकास पाठक कोटा के नए एसपी सिटी

इस दौरान कांग्रेस नेता नरेश विजयवर्गीय, संयुक्त महासचिव रामेश्वर सुवालका , महासचिव डॉ. विजय सोनी, संजय यादव, अनिल अरोड़ा, विपिन बरथुनिया, युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव विजय सिंह राजू, पीसीसी सदस्य एडवोकेट अखतर खान अकेला, ब्लॉक अध्यक्ष राजीव आचार्य, पार्षद इशरार मोहम्मद, श्याम मीणा, शिवांगनी सोनी, ऐश्वर्य शृंगी, सलीना शेरी, साहिब हुसैन सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Read More: सावधान कोटावासियों! घर को न छोड़े सूना, आपकी ‘खून-पसीने की कमाई’ पर घात लगाए बैठी है ‘गैंग’

इधर, महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति की ओर से इंदिरा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की गई। समिति समन्यवक पंकज मेहता कहा, गांधी महान व्यक्तित्व की धनी है। जनता के लिए कई कार्य किए। देश हित में उनका योगदान अमुल्य है। संगोष्ठी में जगदीश शर्मा, संदीप अगन्य, शुभम शर्मा, सुनित शर्मा, घनश्याम दुबे, दीपक, विजय भारद्वाज, अबू अली, संजय शर्मा, विजय शर्मा, अंकुर गोयल, राकेश गोस्वामी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!