History Of The Day: अकबर जाना, आइजैक सिंगर का आना, दुनिया याद रखेगी

TISMedia@Kota 27 अक्टूबर… तारीखों की जब भी गवाही होगी, दुनिया मुगलिया सल्तनत के सबसे कामयाब सुल्तान जलालुद्दीन मोहम्मद अकबर का दुनिया से जाना और चट्टानों में भी छेद करने का माद्दा रखने वाले महान अभियंता, अविष्कारक और एक्टर आइजैक सिंगर का आना हमेशा याद रखेगी।

आइजैक सिंगर: चट्टानों में छेद करने वाली मशीन से सिलाई मशीन तक  
आज अत्याधुनिक सिलाई मशीन बनाने वाले अमेरिकी इन्वेंटर आइजैक मेरिट सिंगर का जन्मदिन है। 27 अक्टूबर 1811 को न्यूयॉर्क में जन्में सिंगर को 12 साल की उम्र में ही अपना घर छोड़ना पड़ा। सिंगर ने शुरुआत में मैकेनिक का काम किया, लेकिन उन्हें एक्टिंग का शौक था इसलिए एक थियेटर ग्रुप जॉइन कर लिया। 10 साल तक सिंगर इस थियेटर ग्रुप का हिस्सा रहे। ग्रुप के बंद होने के बाद सिंगर दोबारा मैकेनिक का काम करने लगे। 1839 में सिंगर ने चट्टान में छेद करने की एक मशीन बनाई। उनकी ये मशीन चल निकली और अगले एक दशक में लकड़ी और मेटल कटिंग के लिए अलग-अलग मशीन बनाई। 1851 में सिंगर के पास एक सिलाई मशीन सुधरने आई थी। इस मशीन को सुधारते हुए सिंगर ने मशीन की कमियों को देखा और तब उन्हें आइडिया आया कि इससे बेहतर सिलाई मशीन बनाई जा सकती है। सिंगर इस काम में लग गए और 11 दिन में ही उन्होंने आधुनिक सिलाई मशीन बना दी। जून 1851 में उन्होंने एडवर्ड क्लार्क के साथ मिलकर I.M. सिंगर एंड कंपनी बनाई। न्यूयॉर्क में एक फैक्ट्री की स्थापना की, जिसमें सिलाई मशीन बनाई जाने लगी। इस सिलाई मशीन की कीमत 10 डॉलर होती थी और इसे हाथ से चलाया जाता था।

2013: पटना में मोदी की रैली में हुए थे धमाके
भाजपा ने सितंबर 2013 में नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया था। इसके बाद पटना के गांधी मैदान में 27 अक्टूबर को हुंकार रैली की गई थी। इसमें बड़ी संख्या में लोग जुटे थे। इसी दौरान 7 धमाके हुए। 2 ब्लास्ट रेलवे स्टेशन पर हुए और 5 गांधी मैदान पर। इसमें 6 लोगों की मौत हुई और करीब 66 लोग घायल हुए। नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने इस बम ब्लास्ट के एक आरोपी को हैदराबाद से गिरफ्तार किया था। हैदराबाद से पकड़े गए इस आतंकी का नाम अजहरुद्दीन उर्फ केमिकल अली है। इंडियन मुजाहिदीन (IM) के इस आतंकी को हैदराबाद एयरपोर्ट से उस वक्त गिरफ्तार किया गया, जब वह विदेश जाने की कोशिश में था।

1999: आर्मेनिया की संसद में गोलीबारी
कुछ हथियारबंद हमलावरों ने 1999 में आर्मेनिया की संसद में सांसदों पर गोलीबारी शुरू कर दी थी। इस हमले में आर्मेनिया के प्रधानमंत्री वाजगेन सर्ग्सयान और स्पीकर कारेन देमिरच्यान मारे गए थे। बागी हमलावरों का दावा था कि उनके निशाने पर प्रधानमंत्री थे। आर्मेनियाई सैनिकों ने संसद भवन को चारों ओर से घेर लिया था, तब जाकर हमलावरों ने सरेंडर किया था।

2004ः चीन ने विशालकाय क्रेन का निर्माण किया।
2003ः चीन में भूकंप से 50,000 से अधिक लोग प्रभावित। बगदाद में बम धमाकों से 40 की मौत।
1995ः यूक्रेन में कीव स्थित चेर्नोबिल परमाणु संयुत्र सुरक्षा खामियों के कारण पूरी तरह बंद किया गया।
1991: तुर्कमेनिस्तान की उच्च परिषद ने सोवियत संघ से इस देश की स्वतंत्रता को मंजूरी दी गई।
1982ः चीन ने अपनी जनसंख्या एक अरब से ज्यादा होने का ऐलान किया।
1924ः उज्बेक एसएसआर 1924 को सोवियत संघ में मिला।
1920: लीग ऑफ नेशन का मुख्यालय जिनेवा में स्थानांतरित किया गया।
1910: रूस और चीन के साथ कई वर्षों के युद्ध के बाद जापान को 1910 में इन दोनों देशों पर जीत मिली।
1905: नार्वे स्वीडन से अपना गठजोड़ समाप्त करके स्वतंत्र हो गया।
1904ः स्वतंत्रता सेनानी और क्रांतिकारी जितेंद्र नाथ दास उर्फ जतिन दास का कलकत्ता में जन्म हुआ।
1795ः अमेरिका और स्पेन ने सैन लोरेंजो की संधि पर हस्ताक्षर किए।
1676: पोलैंड और तुर्की ने वारसा की संधि पर हस्ताक्षर किए।

1605: बादशाह अकबर का निधन
अकबर का जन्म 15 अक्टूबर, 1542 ईस्वी में अमरकोट के राणा वीर साल के महल में हुआ था। यह एक बहादुर और शक्तिशाली शासक था जिसने मुग़ल साम्राज्य को पश्चिम में अफगानिस्तान से लेकर पूर्व में बंगाल तक और उत्तर में जम्मू से लेकर दक्षिण में मराठवाड़ा तक फैलाया था। 27 अक्टूबर 1605 को आज हीके दिन मुगल सम्राट अकबर ने अपनी नई राजधानी फतेहपुर सीकरी में आखिरी सांस ली। उन्हें आगरा स्थित सिकंदरा में दफनाया गया। जहां आज भी उनकी याद में शानदार स्मारक बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!