सड़क से उतर 50 फीट गहरे कुएं में भिड़े दो सांड, एक की मौत, दूसरा जख्मी

कोटा. कोटा जिले के कैथून कस्बे में दो सांड आपस में भिड़ गए। इन्हें लड़ता देख लोगों में हड़कम्प मच गया और उन्हें छुड़ाने का प्रयास किया। कस्बेवासी भी बचने के लिए इधर-उधर दौड़ते रहे। बाद में दोनों सांड लड़ते हुए करीब 50 फीट गहरे कुएं में जा गिरे। हादसे में एक सांड की मौत हो गई। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और नगर निगम से रेस्क्यू टीम बुलाई। टीम के सदस्यों ने 3 घंटे की मशक्कत के बाद दोनों साडों को कुएं से बाहर निकाला।

Video : 2 घंटे कोटा की सड़कों पर दौड़ता रहा बारहसिंघा, एक ही छलांग में रेस्क्यू टीम के हाथ से निकला

निगम गोताखोर विष्णु शृंगी ने बताया कि कैथून कस्बे के मानस गांव में दोपहर को सांड के कुएं में गिरने की सूचना मिली थी। इस पर 15 सदस्य टीम के साथ मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू कर एक सांड को जीवित निकाला। जबकि, दूसरे सांड की कुएं में ही मौत हो चुकी थी। रेस्क्यू टीम में शामिल चंगेज खान ने बताया कि कुएं 40 से 50 फिट गहरा था। जिसमें 6 से 7 फिट पानी था और ऊपर दलदल। कुएं की एक दीवार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त थी।

Read More : भाजपा ने किया अन्नदाता का अपमान : चिकन-बिरयानी खाकर मौज उड़ा रहे किसान

जिस कारण सांड लड़ते लड़ते कुएं में जा गिरे। एक सांड मुंह के बल गिरा। उसके ऊपर 2 से 3 फिट दलदल की परत जम गई। दूसरा सांड उसके ऊपर गिरा जिस कारण कीचड़ में फंसे सांड की गर्दन अंदर ही रह गई। वो दलदल से ऊपर नहीं आ सका। जिससे उसकी मौत हो गई। निगम गोताखोर जावेद व राकेश कुएं में उतरे। पहले जिंदा सांड को बाहर निकाला। फिर मृत सांड को बाहर निकाला। दोपहर ढाई बजे से शुरू हुआ रेस्क्यू शाम 6 बजे तक चला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!