राजस्थान की लेफ्टिनेंट चेतना शर्मा ने गणतंत्र दिवस परेड में किया आकाश मिसाइल सिस्टम का नेतृत्व

राजस्थान के खाटू श्याम गांव की रहने वाली हैं लेफ्टिनेंट शर्मा

TIS Media @Kartavyapath गणतंत्र दिवस के मौके पर ‘कर्तव्यपथ’ (Kartavyapath) पर भारत की सैन्य ताकत को पूरी दुनिया ने देखा। सबसे अहम बात महिलाओं ने भी परेड का नेतृत्व किया। लेफ्टिनेंट चेतना शर्मा (lieutenant Chetna Sharma) ने परेड (Parade) में मेड इन इंडिया (Made in India) निर्मित आकाश मिसाइल सिस्टम के प्रदर्शन का नेतृत्व किया।

आकाश मिसाइल सिस्टम के प्रदर्शन का नेतृत्व करने वाली लेफ्टिनेंट चेतना शर्मा भारतीय सेना (Indian Army) की वायु रक्षा रेजिमेंट (Air Defense Regiment) में एक सैन्य अधिकारी हैं। वायु रक्षा रेजिमेंट का उद्देश्य देश की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए देश के आकाश को ड्रोन और दुश्मन के विमानों से बचाना है।

यह भी पढ़ेंः Padma Awards 2023 : पद्म अवार्ड का ऐलान, मुलायम सिंह यादव को पद्म विभूषण, देखें पूरी लिस्ट

लेफ्टिनेंट चेतना शर्मा भारत के राजस्थान राज्य के खाटू श्याम गांव (Khatu Shyam village) की रहने वाली हैं। वह बचपन से ही अपने परिवार के साथ वहीं रहती थी और हमेशा अपने देश की सेवा करने की आकांक्षा रखती थी। चेतना शर्मा ने एनआईटी भोपाल (NIT Bhopal) से स्नातक की पढ़ाई पूरी की और फिर सिविल डिफेंस सेवा (सीडीएस) प्रवेश परीक्षा (Civil Defense Service Entrance examination) का प्रयास किया, जिसमें वह 6 प्रयास करने के बाद सफल हुई।

यह भी पढ़ेंः दुनिया भारत को आदर से देख रही है, इससे नई जिम्मेदारियां पैदा हुई हैं: राष्ट्रपति

लेफ्टिनेंट चेतना शर्मा अपनी सफलता का श्रेय अपने दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत को देती हैं। उन्होंने 5 बार सीडीएस परीक्षा दी और हर बार किसी न किसी तरह से रह जाती थीं। लोग तरह-तरह की बातें करते थे, लेकिन मैंने हार नहीं मानी और छठवीं बार में सीडीएस पास कर ली। गणतंत्र दिवस परेड के लिए चयनित होने के बाद लेफ्टिनेंट चेतना शर्मा ने कहा कि गणतंत्र दिवस परेड 2023 में अपनी इकाई का प्रतिनिधित्व करना बहुत गर्व की बात है। उन्होंने कहा था कि यह उनके लिए एक सपने के सच होने जैसा है क्योंकि वह हमेशा परेड में भाग लेना चाहती थीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!