कांग्रेस राज में कांग्रेस नेता के बेटे की निर्मम हत्या, पूर्व पार्षद के बेटे सहित 2 गंभीर

TISMedia@Kota. शहर के मकबरा इलाके में शुक्रवार रात जमकर चाकू चले। बदमाशों ने तीन नाबालिग लड़कों पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार कर दिया। खून अधिक बह जाने से एक कांगे्रस कार्यकर्ता के 16 वर्षीय बेटे की मौत हो गई। जबकि पूर्व पार्षद का बेटा व एक अन्य नाबालिग गंभीर घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को तुरंत एमबीएस अस्पताल पहुचाया। इधर, वारदात की सूचना पर अस्पताल में लोगों की भारी भीड़ लग गई। अस्पताल के बाहर तनावपूर्ण हालात बने हुए हैं। सुरक्षा के लिहाज से भारी पुलिस बल तैनात किया गया।

Read More : डॉक्टर-इंजीनियर बनने यूपी से कोटा आए थे अफसरों के बेटे, बन बैठे लुटेरे

जानकारी के अनुसार देर शाम को कांगे्रस कार्यकर्ता दिनेश जोरी का बेटा प्रिंस जोशी (16 साल) अपने दोस्त ओवेश व रेहान के साथ परचून की दुकान पर खड़ा था। तभी अयान अपने दोस्तों के साथ वहां आया और प्रिंस व उसके दोस्त पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार कर दिया। प्रिंस की गर्दन पर चाकू लगा। जबकी, रेहान व ओवेश के पीठ व पेट पर चाकू लगे। तीनों को तुरन्त अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद प्रिंस को मृत घोषित कर दिया। खून अधिक बह जाने के कारण प्रिंस की जान चली गई।

VIDEO : कलक्टर राव : नया पता सेंट्रल जेल कोटा, बैरक 24 और कैदी नम्बर 2446

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अयान का ओवेश व रेहान से झगड़ा हुआ था। एक दिन पहले दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी। जब मोहल्ले वालों ने समझाइश कर मामला शांत करवा दिया था। लेकिन, अयान रंजिश पाले हुए था। शुक्रवार देर शाम 7.30 बजे ओवेश व रेहान अपने दोस्त प्रिंस के साथ परचून की दुकान पर खड़ा था तभी अयान ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।

Read More : फेसबुक आईडी हैक कर महिलाओं को करता था अश्लील मैसेज, पुलिस ने दबोचा

वारदात के कारणों का नहीं चला पता
वारदात की सूचना पर एडिशनल एसपी प्रवीण जैन भी एमबीएस अस्पताल पहुंचे। फिलहाल घटना के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। एडिशनल एसपी ने बताया कि गुरुवार को भी दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी। कहासुनी में अयान नाम के युवक का नाम सामने आया है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!