Kisan Andolan : हाड़ौती से किसानों का काफिला दिल्ली रवाना, 40 कारों से 300 किसानों ने किया कूच

TISMedia@Kota.  कृषि कानून के खिलाफ हाड़ौती के किसानों ने दिल्ली कूच कर दिया है। अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति की ओर से शनिवार को कोटा कलक्ट्रेट से किसानों का जत्था कारों से दिल्ली के लिए रवाना हो गया है। हाड़ौती के किसान दिल्ली में 26 जनवरी को आयोजित ट्रैक्टर रैली में शामिल होगा। वहीं, समिति की ओर से कलक्ट्रेट पर धरना 42वें दिन भी जारी रहा। वेस्टर्न सेंट्रल रेलवे एम्प्लाइज यूनियन के जोनल महामंत्री मुकेश गालव ने वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान पुष्प वर्षा कर किसानों का हौसला बढ़ाया।

Read More : किसान आंदोलन की जड़ खोद रही ऐसे कांग्रेसियों की बयानबाजी

संघर्ष समिति के दुलीचंद बोरदा ने बताया कि आमदनी सुनिश्चित करने व एमएसपी लागू करने को लेकर किसान लंबे समय से मांग कर रहा है। उसके बाद भी सरकार किसानों पर काला कानून थोपने से बाज नहीं आ रही। कृषि कानून को लेकर किसानों में भारी रोष है। 26 जनवरी को ट्रेक्टर रैली में शामिल होने के लिए कोटा, बूंदी, बारां सहित संभाग की तहसीलों से किसानों का जत्था रवाना हुआ है।

Read More : योगी’ राह पर चले उनके कट्टर विरोधी ‘गहलोत’, ले डाला इतना बढ़ा फैसला, यकीन नहीं तो पढि़ए खबर

हाडौती सम्भाग के करीब 300 किसान व समर्थक 40 वाहनों में सवार होकर दिल्ली के लिए निकले हैं। समिति के फतहचंद बागला ने बताया कि किसानों का जत्था रात्रि विश्राम टोंक में करेगा। इसके बाद फिर से दिल्ली रवाना हो जाएगा। धरने पर किसानों ने नेताजी सुभाषचंद बोस की जयंती जय हिन्द किसान दिवस के रूप में मनाई। इस दौरान नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया।

Read More : पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लग्जरी कार में चल रहा था लाखों का सट्टा, 2.21 लाख नकद व 20 लाख का हिसाब बरामद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!