कृषि कानून के विरोध में किसानों ने किया प्रदर्शन, ट्रैक्टर रैली की तैयारी में जुटी कांग्रेस

TISMedia@Kota. शहर में किसानों ने बुधवार को कृषि कानून के विरोध में कोटा संभागीय आयुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। हाड़ौती किसान आंदोलन के बैनर तले बड़ी संख्या में किसान दोपहर को सीएडी सर्किल पहुंचे। रैली के रूप में कार्यालय पहुंचे। जहां केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बाद में संभागीय आयुक्त को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंप कृषि कानून रद्द करने की मांग की। हाड़ौती किसान आंदोलन के संयोजक कुंदन चीता ने कहा कि जिस आंदोलन को बलपूर्वक खत्म करने की कोशिश की जा रही थी, वह फिर से तेज हो गया है। मोदी सरकार को हर हाल में तीनों कृषि कानूनों को वापस लेना होगा और किसानों का हित देखते हुए उसे कृषि बिल रद्द करना होगा।

Read More : Kisan Andolan : दिल्ली के किसानों के समर्थन में कोटा में कांग्रेस निकालेगी ट्रैक्टर रैली

इधर, ट्रैक्टर रैली में जुटी कांग्रेस
कृषि कानूनों के खिलाफ कोटा में प्रस्तावित ट्रैक्टर रैली की कांगे्रस ने तैयारियां शुरू कर दी है। बुधवार को शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रविन्द्र त्यागी ने कार्यकर्ताओं व प्रशासन के साथ रैली स्थल का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि किन्हीं कारणों से रैली स्थल बदला गया है। पहले नयापुरा स्टेडियम तय किया गया जो अब बदल कर दशहरा मैदान कर दिया गया है। जिले के विभिन्न मार्गों से आने वाली ट्रैक्टर-ट्रॉली अब दशहरा मैदान पहुंचेगी और पशु मेले में सभा आयोजित की जाएगी।

Read More : राजस्थान में पुलिस और बदमाशों के बीच जबरदस्त फायरिंग, स्कॉर्पियो में मिला खतरनाक सामान

त्यागी ने बताया कि 6 फरवरी को सुबह 10 बजे से रावतभाटा रोड, कैथून, झालावाड बारां व बूंदी रोड होते हुए ट्रैक्टर रैली निकाली जाएगी, जो विभिन्न मार्गों से होती हुई 12 बजे पशु मेला ग्राउंड दशहरे मैदान में पहुंचेगी। जहां किसान सभा आयोजित की जाएगी। जिसे यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल, सांगोद विधायक भरत सिंह सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेता सभा को संबोधित करेंगे। किसान सभा की तैयारियों का जायजा लेने के दौरान पूर्व पीसीसी सचिव शिवकान्त नन्दवान, किसान नेता देवा भड़क, कोटा दक्षिण उपमहापौर पवन मीणा, युवा कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव विजय सिंह राजू, ब्लॉक अध्यक्ष राजीव आर्चाय, राजेन्द्र राजावत, संजय यादव, हिमांशु शर्मा, पार्षद कपिल शर्मा, योगेन्द सिंह, नवीन यादव, गफ्फार हुसैन, युवा कांग्रेस देहात जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, नवनीत शर्मा सहित कई कांग्रेस कार्यकार्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!