जीतू टेंशन हत्याकांड : कोटा पुलिस के हत्थे चढ़े 2 हत्यारे, मुख्य आरोपी को दौसा पुलिस ने दबोचा

कोटा. अनंतपुरा इलाके में बुधवार को हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या करने के तीन आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। इसमें हत्या के मुख्य आरोपी सुनील पांचाल को कोटा पुलिस की सूचना पर दौसा पुलिस ने पकड़ा है। नाकाबंदी के दौरान पांचाल ने भागने की कोशिश की थी। इसके लिए उसने पुलिस पर फायर भी किया। गोली एएसआई हरिराम के पैर में लगी है। दौसा पुलिस आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Read More : फोन टैपिंग विवाद: केंद्रीय मंत्री शेखावत ने गहलोत सरकार के खिलाफ दिल्ली में दर्ज करवाया मुकदमा

शहर पुलिस अधीक्षक विकास पाठक ने बताया कि 24 मार्च की सुबह ट्रांसपोर्ट नगर स्थित गोबरिया बावड़ी में आरोपी सुनील पांचाल ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर हिस्ट्रीशीटर जीतू टेंशन की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक के भाई नरेश उर्फ कालू ने आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दी थी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एएसपी पवन जैन के निर्देशन में डीएसपी मुकुल शर्मा, एसएचओ पुष्पेन्द्र झाझडिया, राजेन्द्र सिंह कमांडो एवं साइबर सेल को साथ लेकर 3 टीमें गठित की। मुखबिरों की सूचना व तकनीकी जानकारी के आधार पर पुलिस ने प्रेमनगर आवासीय योजना निवासी आरोपी चौथमल मीणा (28) व महावीर नगर तृतीय रंग विहार कॉलोनी निवासी राजा शर्मा उर्फ गोलू जांगिड़ को गिरफ्तार किया। ये दोनों आरोपी वारदात के दिन जीतू टेंशन की रैकी कर रहे थे और उसके बारे में की सारी जानकारी सुनील पांचाल को देते थे।

Read More : त्योहारों पर ग्रहण : कोरोना ने डाला होली के रंग में भंग, घर के बाहर रंग उड़ाना पड़ेगा भारी

नाकाबंदी तोड़ भाग रहा था मुख्य आरोपी, दौसा पुलिस ने दबोचा
सिटी एसपी पाठक ने बताया कि वारदात के बाद आरोपी सुनील पांचाल फरार हो गया था। उस पर 5 हजार का इनाम घोषित किया था। पुलिस की 3 टीमें उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही थी। तभी पुलिस को सुनील पांचाल के दौसा के लालसोट से थाना नागल राजवतान की ओर आने की जानकारी मिली। इस पर कोटा पुलिस की सूचना पर दौसा पुलिस ने नाकाबंदी कर दी। सामने पुलिस को देख आरोपी सुनील ने नाकाबंदी तोड़ भागने की कोशिश की। इस दौरान उसने पुलिस पर फायर भी किया। पैर में गोली लगने से एएसआई हरिराम घायल हो गया। इसके बावजूद उसने सुनील को दबोच लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!