Kota Nagar Nigam Election : कोटा दक्षिण में 66.43 फीसदी मतदान, जानिए, कब कितने डले वोट

कोटा. नगर निगम चुनाव ( Kota Nagar Nigam Election ) के दूसरे चरण में रविवार को कोटा दक्षिण नगर निगम क्षेत्र के 80 वार्डों में मतदान शंतिपूर्वक समन्न हुआ। यहां शाम पांच बजे तक करीब 66.43 प्रतिशत मतदान हुआ। शहर की सरकार चुनने के लिए मतदाताओं ने उत्साह के साथ अपने मताधिकार का उपयोग किया गया।

कोटा दक्षिण निगम क्षेत्र के 80 वार्डों में मतदाताओं ने कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अस्सी वार्डों में 3 लाख 76 हजार से अधिक मतदाता हैं। जिन्हें 289 प्रत्याशियों में से अपने पार्षदों का चयन करना था। शाम साढ़े पांच बजे तक 2,50,005 मतदाताओं ने मतदान किया।

Read More: Kota Nagar nigam Election : लोकसभा अध्यक्ष बोले- हंगामे पर नहीं, लोकतंत्र में विकास पर हो जोर

कब कितना प्रतिशत हुआ मतदान

जिला निर्वाचन अधिकारी उज्जवल राठौड़ के अनुसार  सुबह 7.30 बजे से शुरू हुए मतदान में 10 बजे तक 68 हजार 189 (18.12 प्रतिशत) मतदाताओं ने वोट किया। दोपहर 1 बजे तक 1 लाख 51 हजार 214 (40.18 प्रतिशत), दोपहर 3 बजे तक 1 लाख 92 हजार 676 (51.20 प्रतिशत) तथा मतदान समाप्ति तक 2 लाख 50 हजार 5 (66.43) प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया।

सुबह से ही लगी कतार
लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी निभाने में युवा उत्साहित नजर आए। सुबह करीब 7.30 बजे से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें लगना शुरू हो गई। जैसे-जैसे घड़ी की सूईयां बढ़ती गई, वैसे ही मतदान का आंकड़ा भी बढ़ता गया।

Read More: कोटा नगर निगम चुनाव: वार्ड 66 में बीजेपी-कांग्रेस समर्थक भिड़े, मारपीट

युवाओं में उत्साह
कोरोना काल में मतदान प्रतिशत बढ़ाकर जनता ने लोकतंत्र में आस्था व विश्वास जताया। शहरी सरकार चुनने के लिए युवाओं में जबरदस्त के्रज देखा गया। दक्षिण निगम क्षेत्र में बनाए गए 622 मतदान केंद्रों पर सुबह से शाम साढ़े पांच बजे तक युवा मतदाताओं की संख्या अधिक रही।

कोरोना गाइड लाइन का किया पालन
कोरोना काल में हुए चुनाव में मतदाताओं ने कोरोना गाइड लाइन का पालन कर जागरूकता व सजगता का संदेश दिया। हर पोलिंग बूथ पर सेनेटाइजर की व्यवस्था की गई थी। आने-जाने वाले मतदाताओं के हाथ सेनेटाइज करवाए गए। वहीं, मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का भी ध्यान रखा गया।

सांसद व विधायक ने किया मतदान
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शक्ति नगर स्थित स्प्रिंगडेल स्कूल के बूथ पर मतदान किया। वहीं, कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी वोट डाला। जबकि, रंगबाड़ी स्थित मतदान केंद्र पर रामगंजमंडी भाजपा विधायक मदन दिलावर मतदाता सूची में नाम नहीं होने की वजह से वोट नहीं कर पाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!