कोटा निगम चुनाव : 28 फीसदी वार्डों में सीधा और 34 फीसदी में त्रिकोणीय मुकाबला

कोटा. शहर के उत्तर और दक्षिण नगर निगम चुनावों नाम वापसी के साथ ही चुनावी तस्वीर भी साफ हो गई है। प्रत्याशी पूरे दमखम के साथ चुनावी रणभूमि में उतर चुके हैं। आंकड़ों का आंकलन करें तो 28 फीसदी वार्डों में भाजपा-कांगे्रस में सीधा मुकाबला है, जबकि 34 फीसदी वार्डों में त्रिकोणीय टक्कर है। मुकाबला काफी रोचक हो गए हैं। हालांकि बागियों ने भी बगावत के सुर तेज कर दिए हैं। जिससे भाजपा-कांगेे्रस के अधिकृत प्रत्याशियों की मुश्किलें बढ़ सकती है। दोनों ही दलों के बड़े नेता कंट्रोल डेमेज में जुटे हैं।

150 वार्डों में 514 प्रत्याशी मैदान में

उत्तर और दक्षिण निगम के 150 वार्डों में 514 प्रत्याशी मैदान में हैं, इनमें कोटा उत्तर के 70 वार्डों में जहां 225 प्रत्याशी हैं तो कोटा दक्षिण के 80 वार्डों में 289 प्रत्याशियों ने ताल ठोक रखी है। यहां 40 वार्ड ऐसे हैं जहां भाजपा-कांग्रेस में सीधी टक्कर है। जबकि उत्तर निगम का वार्ड 30 ऐसा है जहां कांग्रेस प्रत्याशी का सीधा मुकाबला निर्दलीय से होगा। यहां भाजपा का नामांकन रद्द हो गया है।

Read More: हाइवे डकैती का खुलासा : पढि़ए, 5 बदमाशों ने आधी रात कैसे मचाया तांडव

यहां त्रिकोणीय मुकाबला

उत्तर और दक्षिण निगम में 51 वार्ड ऐसे हैं, जहां भाजपा और कांग्रेस के अलावा निर्दलीय प्रत्याशी भी मैदान में हैं। ऐसे में निर्दलीय प्रत्याशी भी दोनों पार्टियों के समीकरण बिगाड़ सकते हैं। इनमें कोटा उत्तर के 27 और दक्षिण के 24 वार्ड शामिल है, जबकि कोटा दक्षिण के 15 वार्ड ऐसे हैं, जहां पर 4 प्रत्याशी चुनावी मैदान में ताल ठोके हुए हैं। वहीं, कोटा उत्तर में 17 वार्ड ऐसे हैं, जहां 4 प्रत्याशी चुनाव लड़ेगे।

Read More : शराब के नशे में दोस्त बना कातिल, सिर पर ईंट मार उतारा मौत के घाट

चुनावी गणित

कोटा दक्षिण में 80 वार्डों के लिए चुनाव हैं। उनमें 2 से 8 तक प्रत्याशी मैदान में है। कोटा दक्षिण की बात की जाए तो 5 प्रत्याशी 9 वार्डों में, 6 प्रत्याशी 4 वार्डों में, 7 प्रत्याशी 4 वार्डों में और 8 प्रत्याशी 2 वार्डों में ताल ठोके हुए हैं। जबकि, कोटा उत्तर के 70 वार्डों में 2 से लेकर 6 प्रत्याशी तक ही मैदान में है। उत्तर में 5 प्रत्याशी 4 वार्डों में और 6 प्रत्याशी 3 वार्डों में चुनाव लड़ रहे हैं।

Read More : बारां से झालावाड़ रिश्तेदार के घर आया व्यक्ति उजाड़ नदी में डूबा, 19 घंटे बाद मिली लाश

वार्डों में प्रत्याशियों की संख्या

प्रत्याशी      – कोटा दक्षिण       – उत्तर      – कुल
2                     -22                 -19            – 41
3                     -24                 -27             -51
4                    -15                 -17              -32
5                    -09                 -04             -13
6                    -04                 -03              -07
7                    -04                 -00               -04
8                    -02                 -00                -02

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!