Kota: सतीश पूनिया पर हमले के बाद आईजी बंगले के बाहर धरने पर बैठे भाजपाई नेता-विधायक

आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज करने की मांग

TISMedia@Kota भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया की गाड़ी को रोककर काले झंडे दिखाने और उस पत्थर फेंकने के साथ ही सुरक्षा कर्मी के साथ मारपीट करने के मामले में  भाजपा नेताओं में आक्रोश फैल गया है। गुस्साए भाजपाइयों ने आरोपी कांग्रेसियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने और उनकी जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर आईजी आवास के बाहर धरना दे दिया है।

यह भी पढ़ेंः बवालः कांग्रेसियों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को सड़क पर घेरा, पत्थर फेंके, दिखाए काले झंडे

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया की कार रोककर पत्थर फेंकने और काले झंडे दिखाकर नारेबाजी करने की घटना के बाद भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और विधायक रविवार शाम को कोटा आईजी के बंगले के बाहर धरने पर बैठ गए। देर रात तक वे आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग करते रहे। भाजपा के प्रदेश महामंत्री मदन दिलावर, विधायक संदीप शर्मा, विधायक चंदक्रांता मेघवाल, जिला प्रमुख मुकेश मेघवाल, शहर अध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी, देहात जिलाध्यक्ष मुकुट नागर, जिला महामंत्री मुकेश विजय, पार्षद विवेक राजवंशी सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता धरने पर बैठे रहे। उन्होंने कहा, यह हत्या का प्रयास है। हत्या का प्रयास करने का मुकदमा दर्ज करके कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।

यह भी पढ़ेंः भाजपा के जूते के बराबर भी नहीं है कांग्रेसः सतीश पूनिया का विवादित बयान

कांग्रेस के मंत्रियों को कोटा में घुसने नहीं देंगे
विधायक संदीप शर्मा ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बहुत ही निंदनीय हरकत की है। इस तरह की गतिविधियां करेंगे को भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस के किसी भी मंत्री को कोटा जिले में घुसने भी नहीं देंगे। देहात जिलाध्यक्ष मुकुट नागर ने कहा कि हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज होने के तक धरना जारी रहेगा। पूर्व विधायक हीरालाल नागर ने भी इस कृत्य की निंदा की है। इसमें हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज होना चाहिए। जनता इस कायरना हरकत का जवाब कांग्रेस को देगी।

यह भी पढ़ेंः राजस्थान के इस “राजा” से इश्क करने की लता मंगेशकर को मिली थी इतनी बड़ी सजा

आरोपियों की गिरफ्तार हो: दिलावर
भाजपा के प्रदेश महामंत्री मदन दिलावर ने आरोप लगाया कि प्रदेशाध्यक्ष की हत्या का प्रयास किया गया है। इसलिए उसी अपराध की धारा में मामला दर्ज करके आरोपियों की गिरफ्तार की जानी चाहिए। अभी जमानती धाराओं में मामला दर्ज किया, जो भाजपा को स्वीकार नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!