मदन पर भड़के त्यागी : बोले-अन्नदाता से मांगो माफी वर्ना दिलावर का घर से निकलना कर देंगे बंद

-भाजपा विधायक के खिलाफ सड़कों पर उतरी कांग्रेस,  फूंका पुतला
– कार्यकर्ताओं की पुलिस से हुई हल्की झड़प

कोटा. भाजपा विधायक मदन दिलावर द्वारा किसान आंदोलन को लेकर दिए बयान से सियासत गर्मा गई। कोटा शहर कांगे्रस ने दिलावर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। अन्नदाता से माफी की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घटोत्कच चौराहे से आरकेपुरम स्थित मदन दिलावर के आवास तक मार्च निकाला। प्रदर्शन को देखते हुए भाजपा विधायक के घर के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस जवान तैनात रहे। पुलिस ने दिलावर के घर से 100 मीटर दूरी पर ही प्रदर्शनकारियों को रोक लिया। जिससे कार्यकर्ता भड़क उठे। कार्यकर्ताओं ने जबरदस्ती दिलावर के घर तक जाने का प्रयास किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं व पुलिस के बीच हल्की झड़प हुई। हंगामे की स्थिति को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने समझाइश की। काफी मशक्कत के बाद कार्यकर्ता माने और दिलावर के घर से 100 मीटर दूर ही पुतला दहन किया।

Read More : मां की मौत के बाद बेटों ने फेरा मुंह तो बेटी ने निभाया फर्ज, चिता को दी मुखाग्नि

कहां तक पढ़े हैं दिलावर
प्रदर्शन के दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष रविन्द्र त्यागी ने कहा कि दिलावर के बयानों से किसानों को ठेस पहुंची है। वे देश के सबसे बड़े डॉक्टर हैं जो ये बात कह रहे कि किसान आंदोलन से बर्ड फ्लू फैला है। दिलावर पहले ये बताएं कि वो कहां तक पढ़े हैं। उनको तो तीन कानून विधेयक का भी पता नहीं होगा।

Read More : सड़क से उतर 50 फीट गहरे कुएं में भिड़े दो सांड, एक की मौत, दूसरा जख्मी

दिलावर का घर बाहर निकलना कर देंगे बंद
त्यागी ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि दिलावर ने किसानों से माफी नहीं मांगी तो उनका घर से बाहर निकलना बंद कर देंगे। उन्होंने कहा कि रामगंजमंडी विधानसभा क्षेत्र के किसानों ने वोट देकर विधायक बनाया, अब दिलावर उन्हीं के लिए आतंकवादी व लुटेरा जैसे शब्दों का उपयोग कर रहे हैं। इससे जाहिर होता है कि भाजपा किसानों के प्रति क्या सोच रखती है। प्रदर्शन के दौरान दक्षिण महापौर राजीव अग्रवाल, संदीप भाटिया, मजहर खान सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Read More : भाजपा ने किया अन्नदाता का अपमान : चिकन-बिरयानी खाकर मौज उड़ा रहे किसान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!