कांग्रेस का अनूठा प्रदर्शन : पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर राखी ने कसा तंज, बोलीं-शतक लगाने पर PM Modi को बधाई

कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल पम्प पर लोगों को गुलाब के फूल भेंट किए

TISMedia@Kota. पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के साथ बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने प्रदर्शन कर केंद्र सरकार का विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस सचिव राखी गौतम के नेतृत्व में कार्यकर्ता जवाहर नगर एकत्रित हुए और रैली के रूप में पेट्रोल पम्प पहुंचे। जहां लोगों को गुलाब के फूल भेंट किए। इस दौरान एक कार्यकर्ता को पीएम मोदी का मुखौटा पहनाया गया।

Read More : कोटा पुलिस को कार में मिला खजाना, नोटों की गड्डियां गिनने को बैंक से मंगवाई मशीन

कार्यकर्ता को क्रिकेट खिलाड़ी की तरह ही पैरों में पेड, हाथों में ग्लब्स के साथ बेट पकड़ाया गया। दूसरे प्रदर्शनकारी हाथों में नारे लिखित तख्तियां लेकर चल रहे थे। जिस पर लिखा था पीएम मोदी को पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी पर हार्दिक बधाई और पेट्रोल दामों का शतक लगाने पर शुभकामनाएं। मोदी का मुखौटा पहने कार्यकर्ता को अन्य कार्यकर्ताओं ने कंधे पर बैठाकर घूमा रहे थे। प्रदेश कांगे्रस सचिव राखी गौतम ने कहा कि यह प्रदर्शन व्यंग्यात्मक रूप में रखा है। यूपीए सरकार के समय पेट्रोल-डीजल के दाम पर भाजपा हमेशा व्यंग कसते थे। आज मोदी सरकार लगातार दाम बढ़ाकर देश की जनता के साथ धोखा कर रही है और उनके राज में पेट्रोल 100 रुपए के पास पहुंच गया है, जो इनके लिए एक उपलब्धि मानी जा सकती है। जिससे आम जनता का जीना दूभर हो गया है।

Read More : शादी के 75 दिन बाद ही उजड़ गया मांग का सिंदूर, पत्नी कोमा में

राखी ने तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने भाषणों में सही कहते हैं कि कांग्रेस ने 70 सालों में कुछ नहीं किया। कांग्रेस ने 70 सालों में इतना बुरा कभी नहीं किया, जितना बुरा मोदी सरकार ने 6 सालों में कर डाला। रसोई गैस के दाम 800 रुपए तक पहुंच गए। जब भाजपा विपक्ष में थी तब गैस के दाम में 20 रुपए की बढ़ोत्तरी होने पर सड़क पर चूल्हे जलाकर प्रदर्शन करते थे। अब क्यों चुप है?, पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ाकर जनता को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। मोदी की गलत नीतियों के कारण देश में महंगाई बढ़ती जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि केंद्र सरकार ने बढ़ते दामों पर अंकुश नहीं लगाया तो कांग्रेस उग्र आंदोलन करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!