कांग्रेस पर बरसे राठौड़, बोलेः प्रदेश में क्राइम ग्राफ बढ़ा, महिलाएं असुरक्षित

कोटा. अभी तक ठंडे पड़े शहर के चुनावी माहौल को गर्माने के लिए सियासी दलों के दिग्गजों ने कमान संभाल ली है। शनिवार को भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के खिलाफ आरोप पत्र पेश किया। इस दौरान भाजपा चुनाव समन्वयक एवं  उपनेता विधानसभा राजेंद्र राठौड़ ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।

Read More: कोटा निगम चुनाव: बागी हुए बेकाबू, सियासी सूरमाओं के माथे पर पड़ा बल

राजेंद्र राठौड़ ने  कहा कि राजस्थान में गत भाजपा सरकार ने गरीबों को किफायती इलाज देने के लिए भामाशाह योजना शुरू की थी। जिसके तहत प्रात्र व्यक्ति निजी अस्पतालों में 3 लाख तक का इलाज मुफ्त में करवा सकता था। लेकिन, कांग्रेस ने सरकार में आते ही इस योजना को बंद कर दिया। वहीं, केंद्र सरकार की आयुष्मान योजना को भी राजस्थान में लागू नहीं किया। उन्होंने सूबे की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ रहे हैं। जिससे वह खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है।
Read More:  28 फीसदी वार्डों में सीधा और 34 फीसदी में त्रिकोणीय मुकाबला

पेंशन भी कर दी बंद
राठौड़ ने कहा कि पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के समय वृद्धावस्था, विधवा व दिव्यांग पेंशन वितरण की व्यवस्था की थी। अब स्थिति यह है कि पेंशन आवेदन पत्रों का सत्यापन नहीं हो रहा। जिससे पात्र व्यक्तियों को पेंशन नहीं मिल पा रही। वहीं, पेट्रोल डीजल पर टैक्स बढ़ाकर जनता पर आर्थिक बोझ डाला है। ऐसे ही भाजपा सरकार के कार्यकाल में  नगर निगम, नगर परिषद व नगर पालिकाओं में बनाए अंबेडकर भवनों को बंद कर दिया।

Read More: विरोधियों से निपटने को कांग्रेस ने मैदान में उतारे प्रवक्ता

यह लगाए आरोप
-कांग्रेस ने जवाहर नगर स्थित फ्लाईओवर की डिजाइन बनने के बाद उसे दोबारा तोड़कर करोड़ों रुपयों का नुकसान किया।
-गत भाजपा शासन में बनाए गए 2 स्वास्थ्य केन्द्र दो साल से बंद हैं।
-गत विधानसभा चुनाव से पहले कांगे्रस ने निजी बिजली कंपनी को हटाने के लिए 27 हजार पत्र लिखे थे। अब प्रदेश में सरकार होने के बावजूद जनता से किया वादा पूरा नहीं किया।
-नगर निगम ने निजी होर्डिंग्स हटाकर 1 करोड़ से अधिक राजस्व का नुकसान किया।
-सफाई व्यवस्था बदहाल है। टीपर वालों को मानदेय नहीं मिल रहा।
शहर में दो नगर निगम बनाने से पैसे का दुरूपयोग किया।
-शहर में चेन स्केचिंग, चोरी, डकैती की वारदाते बढ़ रही है।
-गत भाजपा सरकार में शुरू की गई अन्नपूर्णा रसोई को कांग्रेस ने बंद कर दी।

Read More: अब 21 जिलों में चुनी जाएगी गांव की सरकार, कोटा में नहीं होगा चुनाव

इस दौरान कोटा संभाग प्रभारी एवं सांसद सीपी जोशी, कोटा जिला प्रभारी प्रो. बीपी सारस्वत, दक्षिण के सह प्रभारी आनंद गर्ग, कीट संभाग के मीडिया प्रभारी अरविन्द सिसोदिया व कोटा उत्तर मीडिया संयोजक अनिल तिवारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!