VIDEO : केंद्रीय मंत्री का चौंकाने वाला बयान: किसी भी वक्त गिर सकती है गहलोत सरकार

– गहलोत के कंट्रोल में नहीं आ रहा पायलट गुट
– सीएम की बढ़ रही चिंता

कोटा. राजस्थान की गहलोत सरकार ( CM Ashok Gehlot ) शत-प्रतिशत फेल हो चुकी है। यह सरकार हिलती हुई उस दीवार की तरह है जो कभी भी गिर सकती है। प्रदेश की सत्ता में दो केंद्र हैं। एक गहलोत और दूसरा सचिन पायलट। हाल ही में बाड़ेबंदी के दौरान सीएम गहलोत ने कई विधायकों को मंत्री बनाने की बात कही थी। कुछ विधायकों को बोर्ड व निगमों में जगह देने के वादे किए थे, जो वादे पूरे नहीं कर पाने से उनकी चिंता बढ़ गई है। इसलिए उन्हें सरकार गिरने के सपने आते हैं। यह बात केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल  ( Union Minister Arjun Ram Meghwal ) ने बुधवार को कोटा प्रवास के दौरान पत्रकार वार्ता में कही।

Read More: वायदा खिलाफी: किसानों के बाद अब सेना के जवानों ने घेरी केंद्र सरकार

गहलोत सरकार खुद अस्थिर होने के दे रही संकेत

मंत्री मेघवाल ने राज्य सरकार ( Rajasthan Government ) के दो साल पूरे होने के सवाल पर तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश की आर्थिक स्थिति खराब है। केंद्र की योजनाओं का डायवर्जन किया जा रहा है। सरकार पूरी तरह से अस्थिर है, कभी भी गिर सकती है। इसका कारण यह है कि यहां सत्ता के दो केंद्र बने हैं। सचिन पायलट गुट सीएम अशोक गहलोत के कंट्रोल में नहीं आ रहा। गहलोत सरकार खुद अस्थिर होने के संकेत दे रही है। प्रदेश की कानून व्यवस्था चौपट हो चुकी है। ये कांग्रेस की चुनौतियां हैं। इससे भाजपा का कोई लेना-देना नहीं। प्रदेश प्रभारी अजय माकन भी कांग्रेस के विवादों को सैटल नहीं कर पा रहे हैं।

Read More: किसानों के आगे झुका केंद्र: कृषि बिलों में संशोधन को तैयार मोदी सरकार

भाजपा ने पदाधिकारियों का किया निष्कासन

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ( Former CM Vasundhara Raje ) पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि वसुंधरा राजे हमारे साथ ही हैं। बूंदी व अजमेर में जिला प्रमुख चुनाव में हुई क्रॉस वोटिंग व बगावत के मामले में भाजपा ने कार्रवाई कर पदाधिकारियों का निष्कासन किया है।

Read More: मंत्री की बहू भी नहीं बचा पाई जेकेलोन अधीक्षक की कुर्सी, दफ्तर में टांगकर रखते थे धारीवाल की तस्वीर

राजस्थान में कानून व्यवस्था चौपट

केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने कहा कि ग्रामीण विकास की कई स्कीम में बदलाव कर दिया। प्रधानमंत्री आवास योजना की गति धीमी कर उसके पैरामीटर बदलने की कोशिश कर रहे हैं। राजस्थान में कानून व्यवस्था चौपट हो चुकी है। विकास में भी यह सरकार पूरी तरह से फेल हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!