Kota : चलती ट्रेन में RPF के हैड कांस्टेबल ने विदेशी महिलाओं से की छेड़छाड़!

जिम्बाब्वे की दो महिलाओं ने रेलवे पार्टल पर की शिकायत, आरोपों की जांच में जुटा रेलवे

TISMedia@Kota. देश में महिलाओं से दुष्कर्म व छेड़छाड़ के मामले थमने का नाम ही नहीं ले रहे। हर दिन एक के बाद एक केस इंसानियत को शर्मसार कर रहा है। विदेशी महिलाएं भी समाजकंटकों की गंदी नियत का शिकार हो रही हैं। ऐसा ही एक मामला कोटा रेल मंडल में भी सामने आया है। विदेशी महिला ने रेलवे पोर्टल पर हैड कांस्टेबल के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई है। इस पर रेलवे विभाग हरकत में आया और तुरंत जांच शुरू कर दी।

Read More : हाड़ौती में फिर से हैवानियत : घर के बाहर खड़ी युवती का अपहरण कर दरिंदों ने लूटी अस्मत

जानकारी के अनुसार जिम्बाब्वे की दो महिलाएं मुंबई-अमृतसर डीलक्स ट्रेन से सफर कर रही थी। ये महिलाएं सेकंड एसी कोच में थी और मुंबई से चंडीगढ़ जा रही थी। इन महिलाओं ने रामगंजमंडी आरपीएफ पोस्ट पर तैनात हेड कांस्टेबल पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि शुक्रवार देर रात 1 बजे शामगढ़ और गरोठ स्टेशन के बीच आरपीएफ जवान ने उसके साथ छेड़छाड़ की। जिसकी शिकायत महिला ने रतलाम में टीटीई से तो रेलवे विभाग में हड़कम्प मच गया। टीटीई ने हैड कांस्टेबल को महिला के सामने पेश किया, जिसको पीडि़ता ने पहचान लिया। इसके बाद विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी।

Read More : विधानसभा में भाजपा विधायकों का हंगामा, बोले- पुलिस लापरवाही का नतीजा था कोटा गैंगरेप

हैड कांस्टेबल ने नकारे आरोप, जांच में जुटा रेलवे 
जानकारी के अनुसार हैड कांस्टेबल 2 जवानों के साथ नागदा से कोटा गश्त पर था। शिकायत के बाद कोटा में आरपीएफ उप निरीक्षक और स्टेशन उपाधीक्षक ने भी महिला से बात की। हालांकि, हैड कांस्टेबल ने आरोपों से इनकार किया है। उसका कहना है कि उनके ऊपर लगाए गए आरोप बेबुनियाद है, जो जांच में साफ हो जाएगा। आरपीएफ कमांडेंट विजय पंडित ने मामले की जांच एएसपी दिनेश कनौजिया को सौंपी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!