दुष्यंत और सिंघवी ने गहलोत सरकार पर फोड़ा ‘छबड़ा हिंसा’ का ठिकरा, इन्हें ठहराया जिम्मेदार

बारां. साम्प्रदायिक हिंसा का शिकार हुआ बारां जिले का छबड़ा अब राजनीति की भेंट चढ़ रहा है। हिंसा के कारणों को लेकर नेताओं में जुबानी जंग छिड़ गई। भाजपा राज्य के सत्तारूढ़ दल पर हमलावर हो गई। बारां-झालावाड़ से सांसद दुष्यंत सिंह और विधायक प्रताप सिंह सिंघवी ने छबड़ा में मचे बवाल का ठिकरा राज्य सरकार पर फोड़ा। उन्होंने कहा कि कस्बे के हालात सरकारी तंत्र की लापरवाही से बेकाबू हुए हैं। मामले की निष्पक्ष जांच करवाकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

Read More : छबड़ा हिंसा : आंखों के सामने लुटती रही दुकानें और हम दूर खड़े देखते रहे, पढि़ए व्यापारियों की आंखों देखी

सांसद दुष्यंत सिंह ने छबड़ा में सांप्रदायिक हिंसा को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि छबड़ा हमेशा भाईचारे की मिसाल रहा है। यहां सभी लोग एक-दूसरे के हमदर्द हैं। सुख-दुख में साथ निभाते हैं। चाकूबाजी घटना के बाद यदि प्रशासन समय पर चेत जाता तो इतना बवाल नहीं होता। सरकारी तंत्र की लापरवाही से सौहार्द को क्षति पहुंची है। उन्होंने जनता से अफवाहों पर ध्यान न देकर शांति बनाए रखने की अपील की है। वहीं, सरकार से मामले की निष्पक्ष जांच करवाने की मांग की है।

Read More : देश में कोरोना का तांडव: 24 घंटे में डेढ़ लाख से ज्यादा पॉजिटिव, एक्टिव केस 12 लाख के पार

पुलिस लापरवाही का नतीजा थी हिंसा
बारां विधायक प्रताप सिंह सिंघवी ने मामले में पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि वारदात के बाद शुरू हुए विवाद के दौरान ही पुलिस मुस्तैदी दिखाती तो हिंसा रोकी जा सकती थी। पुलिस व प्रशासन की संवेदनहीनता की वजह से ही माहौल खराब हुआ। हथियारों से लैस उपद्रवियों की भीड़ जब दुकानों को आग के हवाले कर रही थी तब पुलिस नदारद थी। पुलिस की लापरवाही से आजाद सर्किल, अलीगंज व लोटाभैरुं में भारी नुकसान हुआ। व्यापारियों की आंखों के सामने ही उनकी दुकानें जला दी गई। उन्होंने राज्य सरकार से मामले की उच्च स्तरीय जांच करवाने की मांग की।

Read More : यात्रीगण कृपया ध्यान दें, यहां जाना है तो 72 घंटे पहले कराना होगा कोरोना टेस्ट

ये है मामला
छबड़ा कस्बे में शनिवार को चाकूबाजी की वारदात हुई थी। घटना को लेकर रविवार दोपहर को फिर से दो पक्षों में विवाद हुआ जो झगड़े में तब्दील हो गया। इसके बाद हालात तनावपूर्ण हो गए। उपद्रवियों ने बजारों में जमकर उत्पात मचाया। दुकानों में तोडफ़ोड़ कर आग के हवाले कर दी। हालात बेकाबू हो गए, जिसे काबू करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े और उपद्रवियों पर लाठीचार्ज करना पड़ा। तनावपूर्ण हालात देखते हुए बारां जिला कलक्टर राजेंद्र विजय ने तत्काल छबड़ा नगर पालिका क्षेत्र में कफ्र्यू लागू कर दिया है, जो आगामी आदेश तक जारी रहेगा। साथ ही इंटरनेट सेवाएं भी बंद कर दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!