कोटा में दिनदहाड़े लूट की कोशिश : बदमाश ने टोलकर्मियों पर तानी बंदूक, ड्राइवर ने कट मार बचाए लाखों रुपए

-टोलकर्मी बैंक में जमा करवाने जा रहे थे 10 लाख
-कट मारने से गिरा बाइक सवार बदमाश, हाथ से छूटी बंदूक

TISMedia@Kota.  शहर के आरकेपुरम थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट की वारदात हुई। हालांकि बदमाश सफल नहीं हो सका। लेकिन, इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस भी घटनास्थल पहुंची और मौका मुआयना कर बदमाश की तलाश में जुट गई। दरअसल, हैंगिंग ब्रिज टोल प्लाजा का कैश लेकर जा रही गाड़ी को बाइक सवार बदमाश ने बंदूक की नोक पर रुकवाकर लूट की कोशिश की। गाड़ी में सवार टोल कर्मचारियों की सतर्कता से बदमाश की कोशिश नाकाम हो गई। गाड़ी के ड्राइवर ने कट मारकर बाइक सवार को गिरा दिया। बाइक से गिरते ही बदमाश की बंदूक भी नीचे गिर गई। इस बीच टोलकर्मियों ने गाड़ी दौड़ाकर थाने पहुंचे और मामला दर्ज करवाया। गाड़ी में सवार टोलकर्मी कलेक्शन के लाखों रुपए बैंक में जमा करवाने जा रहे थे।

Read More : धरने पर बैठे भाजपा पार्षद : बोले-जूते खाने जैसी कर दी हमारी स्थिति

टोल कैशियर संबित सिंह ने बताया कि दोपहर लगभग 12 बजे वे गाड़ी में ड्राइवर के साथ 10 लाख का कलेक्शन एरोड्राम स्थित बैंक में जमा कराने जा रहे थे। तभी, टोल से करीब 700 मीटर की दूरी पर बिना नंबर की पावर बाइक पर एक युवक हाथ में बंदूक लिए सामने से आ रहा था। नजदीक आते ही उसने हम पर बंदूक तान गाड़ी रुकवाने की कोशिश की। इस पर हम घबरा गए। लेकिन, ड्राइवर ने सतर्कता दिखाते हुए बाइक सवार को कट मारा, जिससे वो नीचे गिर गया। उसके हाथ से बंदूक भी गिर गई। इसके बाद वे सीधे आरकेपुरम थाने पहुंच मामला दर्ज करवाया। सूचना पर अन्य टोलकर्मी भी थाने पहुंचे। एएसआई सुरेश ने बताया कि पीडि़त टोलकर्मी ने शिकायत दी है। मामले की जांच की जा रही है।

Read More : पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लग्जरी कार में चल रहा था लाखों का सट्टा, 2.21 लाख नकद व 20 लाख का हिसाब बरामद

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!