कोटा नगर निगम चुनावः भाजपा को फिर याद आये राम

कोटा. मुल्क में चुनावी मौसम हो और भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को भगवान राम की याद न आए भला ऐसे कैसे हो सकता है। लोक सभा और विधानसभा के चुनावों की बात तो छोड़िए कोटा की सियासी वैतरणी पार करने के लिए भाजपा नेताओं ने चुनावी नैया पर गाहे बगाहे भगवान राम को सवार कर ही लिया।

कोटा उत्तर और कोटा दक्षिण के नगर निगम चुनावों के लिए मतदान की तारीख बेहद नजदीक आने के बावजूद मतदाताओं की खामोशी ने सियासी दलों को बेचैन कर डाला। शनिवार और रविवार को विकास के मुद्दे पर भाजपा और कांग्रेस के दिग्गज आमने सामने आए, लेकिन इतने पर भी कोई हलचल होती न दिखी तो आखिर में सोमवार को दोपहर होते होते भाजपा ने मजहबी कार्ड खेल ही दिया।

Read More: धारीवाल का भाजपा पर पलटवार, बोलेः काम तो छोड़ो वायदा ही कर दो

संकल्प पत्र भूले, राम लला पर अटके

सोमवार को भारतीय जनता पार्टी ने संकल्प पत्र जारी किया। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं रामगंजमंडी विधायक मदन दिलावर ने प्रदेश के नगर विकास मंत्री शांति धारीवाल पर आरोप लगाया कि उन्होंने और उनकी पार्टी ने सुप्रीम कोर्ट में जाकर राम एक कपोल कल्पित कल्पना बता डाला। जो भगवान राम के साथ ही सनातन धर्म का भी अपमान है। दिलावर यहीं नहीं रुके। उन्होंने नगर विकास मंत्री पर हमला बोलते हुए कहा कि वह किसी भी जगह झूठ बोल सकते हैं। इसीलिए जनता उनके झांसे में न आए।

Read More: कांग्रेस पर बरसे राठौड़, बोलेः प्रदेश में क्राइम ग्राफ बढ़ा, महिलाएं असुरक्षित

दिलावर ने लांघी हदें !

मीडिया से मुखातिब हुए मदन दिलावर इस कदर आग बबूला हो गए कि वह सियासी हदें तक भूल गए। उन्होंने नगर विकास मंत्री शांति धारीवाल पर भ्रष्टाचार तक का आरोप तक जड़ दिया। उन्होंने शहर में चल रहे विकास कार्यों की राष्ट्रीय स्तर की एजेंसी से जांच कराने तक की मांग कर डाली। हालांकि जब संवाददाता ने उनसे इस आरोप के सबूत मांगे तो वह कन्नी काट गए।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!