UP: भदोही में आसमान से बरसीं मछलियां, मचा हड़कंप

बीएचयूू के वैज्ञानिकों ने बताया असामान्य घटना, लो प्रेशर एरिया बना वजह

TISMedia@Bhadohi. उत्तर प्रदेश के भदोही में सोमवार को तेज हवा और बारिश के साथ आसमान से मछलियां बरसने लगी। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मौसम विज्ञानियों ने भी इसे असामान्य घटना बताया है, लेकिन किसी मुसीबत की बजाय इसके लिए प्राकृतिक लो प्रेशर एरिया को जिम्मेदार बताया है।

यह भी पढ़ेंः UP Assembly Election 2022: भतीजे के आगे नहीं झुकेंगे चाचा…

आमतौर पर बारिश के साथ ओले पड़ना (Hailstorm) आपने देखा ही होगा, लेकिन तेज हवा के साथ आसमान से मछलियों की बरसात (Fish Rain) होना असामान्‍य घटना है। कुछ ऐसी ही घटना सोमवार को यूपी के भदोही जिले (Bhadohi District) में हुई। यहां बारिश के साथ मछलियां गिरती देख लोग हैरान हो गए। भदोही (Bhadohi) के चौरी क्षेत्र में सोमवार को तेज हवा के साथ शुरू हुई बारिश में आकाश से मछलियां गिरने लगी। मछलियों को गिरते देख हड़कंप मच गया। मौसम वैज्ञानिक इसे आम घटना नहीं मान रहे हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि क्षेत्र में चक्रवाती हवा के साथ निम्न दबाव बनने के कारण कभी-कभी ऐसी घटनाएं होती हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि कभी-कभी कम दबाव क्षेत्र बनने के बाद नदी और तालाब के आसपास चक्रवाती हवा अपने साथ म‍छलियों को भी उड़ा ले जाती हैं।

यह भी पढ़ेंः खुद को बड़ा तुर्रम खां समझते हो, जानिए आखिर कौन थे असली तुर्रम खां?

ग्रामीणों को मिली 50 किलो से ज्‍यादा मछली
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कंधिया फाटक यादव बस्ती के पास सोमवार को बारिश संग मछलियां गिरने से लोग हैरान हो गए। मछली गिरने की जानकारी होते ही कोई छत पर तो कोई खेतों में दौड़ पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि खेत, छत, बाग समेत सभी स्थानों पर मछलियां गिरी थी। 50 किलो से ज्यादा मछली ग्रामीणों ने एकत्र किया, लेकिन जहरीले होने की आशंका से उसे तालाबों और गड्ढों में फेंक दिया।

यह भी पढ़ें: राजस्थान के 13 लाख लोग आज भी अंधेरे में काट रहे जीवन, 300 गांव में अब तक नहीं पहुंची बिजली

अलग था रंग और आकार
ग्रामीण जियाराम यादव और आकाश का कहना है कि मछली का आकार और रंग सामान्य मछली से अलग था, इसलिए उसे खाया नहीं गया। काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनोज कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि यह आम घटना नहीं है। कभी-कभी निम्न दबाव क्षेत्र बनने के कारण ऐसे होता है। नदी या तालाब के पास बनी चक्रवाती हवा मछलियों को उड़ा ले जाती है और आसपास ही बारिश के कारण धरती पर गिरने लगती है। यह प्रक्रिया काफी तेज होती है। इसलिए सामान्यतौर पर लोग समझ नहीं पाते और इसे प्राकृतिक प्रकोप या अशुभ संकेत समझ लेते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!